निराधार शिकायतों पर आये दिन पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से त्रस्त लोग गांव छोड़ने पर मजबूर,!

 


 नदीम पुत्र नूर मुहम्मद निवासी जलालपुर डाडा थाना भगवान के अनुसार विगत दिनांक 20 जून 2025 को गांव के अपराधिक किस्म के लोंगो द्वारा गलत सूचना देने पर उसे घर से थाने ले जाया गया लेकिन मारपीट के बाद निर्दोष होने पर छोड़ दिया गया था, हालांकि पुलिस ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा था कि गलत सूचना थी,, लेकिन इसके बाद अब मेरे भाई मोहतसिम के खिलाफ भी परेशान करने की गरज गांव के कुछ खुराफाती तत्वों द्वारा फिर झूठी शिकायत कर दी,, और पुलिस द्वारा पुन: बुलाया जा रहा,, जिससे इस घर के लोंगो में भय का माहौल देखने को मिल रहा,पिता नूर मुहम्मद का कहना है कि गांव के लोग हम लोंगो कि झूठी सूचना देकर वेवज़ह पुलिस द्वारा परेशान कर हमको गांव छोड़ने पर मजबूर कर रहे जिसके चलते हमने मकान बेच कर कहीं और जाने का मन बना लिया है,,मेरे जिस लड़के नदीम को पहले  थाने लें जाया गया था वह राजमिस्त्री का काम करता है,, हम और हमारा परिवार कानून पर आस्था रखते है साथ किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्यों मे संलिप्त नहीं हैं,, फिर हम लोंगो को गांव छोड़ने के लिये मजबूर किया जा रहा है,, नूर मुहम्मद ने एस एस पी हरिद्वार से अंतिम गुहार लगाते हुए उनके साथ होने वाले अन्याय के साजिस कर्ताओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!