हादसा,,नदी में डूबकर युवको की दर्दनाक मौत,!




स सम्पादक शिवाकांत पाठक


रिपोर्ट शाहिद अहमद




हरिद्वार, पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की रविवार को रतमऊ नदी पर बने बावनदरा कुंड में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शवों को स्वयं एंबुलेंस के जरिए लेकर रवाना हो गए।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आरसीन (18 वर्ष) और दानिश (19 वर्ष) पुत्र आतिर निवासी राव हजीरा डेल, कोतवाली नगर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी मां नाजमा और छोटे भाई इमरान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने आए थे।


रविवार सुबह परिवार धनौरी क्षेत्र में रतमऊ नदी के किनारे स्थित बावनदरा कुंड में स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मां और छोटे भाई ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक पानी में समा चुके थे।


स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शवों को लेकर मौके से जा चुके थे। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।


थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया,


दो युवकों के बावनदरा कुंड में डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन परिजन उन्हें पुलिस पहुंचने से पहले ही शवों के साथ लेकर चले गए। कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।


भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से परिजनों ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अलीगढ़ ले जाया।


इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी शोक की लहर है। घटना ने धार्मिक यात्राओं के दौरान सावधानी और सुरक्षा की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!