हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी का मामला 24 घंटे में सुलझा, जीआरपी काठगोदाम की त्वरित कार्रवाई,!

 



स सम्पादक शिवाकांत पाठक


रिपोर्ट शाहिद अहमद




हल्द्वानी/काठगोदाम, एसएससी फेज़-14 का पेपर देने राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे एक छात्र का मोबाइल झपटमार द्वारा छीन लिए जाने के मामले में जीआरपी काठगोदाम ने महज 24 घंटे में अभियुक्त को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को न्यायालय में पेश कर उसे किशोर संप्रेषण गृह भेज दिया है।


पीड़ित छात्र रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पर किसी परिचित से बात कर रहा था, तभी विधि विवादित किशोर ने मौका देखकर उसका सैमसंग मोबाइल (कीमत लगभग ₹20,000) झपट लिया और मौके से फरार हो गया।


पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पीड़ित ने थाना जीआरपी काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मु0अ0सं0-19/25, धारा-304(2), 317(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया।


एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से रात्रि अभियान चलाया और अगले ही दिन अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की।



थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस टीम:


अ0उ0नि0 खजान सिंह बिष्ट


हे0कानि0 अनिल कुमार


हे0कानि0 देवीदत्त पांडे



पुलिस पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और सूंघने वाले नशे के लिए पैसों की जरूरत के चलते झपटमारी करता है।


जीआरपी की त्वरित कार्रवाई और 24 घंटे के भीतर केस सुलझाने की तत्परता को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सराहना की है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील स्थानों पर जीआरपी की सक्रियता अपराधियों के लिए चेतावनी है।


बरामदगी:


सैमसंग मोबाइल (कीमत ₹20,000)


हम रेलवे परिसर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हमारी टीम ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!