नवोदय नगर में सुंदर काण्ड का आयोजन! नवोदय नगर हरिद्वार!

 



स.संपादक शिवाकांत पाठक!


विगत दिवस,16 सितम्बर की शाम सुन्दर कांड के प्रेमी लोगों द्वारा नवोदय नगर दक्ष एनक्लेव में मुकेश राणा के निज निवास पर सुन्दर कांड का पाठ विधि विधान के अनुसार सम्पन्न हुआ ,, सुनील कौशिक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा शिवालिक नगर मण्डल के महा मंत्री अपने तमाम कार्य कर्ताओं,, राम भक्तों के साथ मौजूद रहे ,, अपको बताते चलें कि गो स्वामी तुलसी दास जी कृत रामायण में सात कांड हैं ,, जिनमें से हनुमान द्वारा मां जानकी की खोज करने को लेकर जो रचना है उसे सुंदर काण्ड का नाम दिया गया,, ऐसा नहीं है कि अन्य सभी कांड सुंदर नहीं है लेकिन,, क्योंकि इस कांड में प्रभु राम की सेवा में समर्पित हनुमान मां सीता को खोज करते हैं और आने वाली बाधाओं को भी अपने विवेक से निर्णय लेते हुए मिटा कर मां जानकी तक पहुंच जाते है,, महा अभिमानी रावण के पुत्र का वध कर उसके अभिमान को चूर करते हैं,, रामायण में अरण्य काण्ड के बाद सुंदर काण्ड आता है,, अरण्य काण्ड में प्रभु राम से हनुमान की प्रथम बार मुलाकात होती है,, वीर हनुमान पुराणों के अनुसार भगवान शंकर के ग्यारहवें रुद्रावतार माने गए हैं , तो फिर भगवान शिव और उनके आराध्य देव राम का मिलन अरण्य काण्ड में हुआ है इसलिए मिलन के बाद जो भी लिखा गया वह सब अदभुत सुंदर घटना से सम्बन्धित है,, इसलिए इस कांड ( घटना ) का नाम सुंदर काण्ड रखा गया,, जिसके पाठ करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती है और मन को शांति मिलती है,,



समाचारों हेतु सम्पर्क करें,,9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!