डी एम की शख्त कार्यवाही से भूमाफियाओं में खौफ! हरीद्वार!

 


रिपोर्ट मोहन तिवारी!



स. संपादक शिवाकांत पाठक!



हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष  हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है। उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। 


सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज कार्रवाई करते हुये ग्राम जमालपुर कलां में स्थित श्री मुरसलीन का निर्माणाधीन भवन, श्री शिवम शास्त्री का दोमंजिला भवन तथा श्री अप्पू वालिया एवं सुनील द्वारा निर्मित अवैध भवनों को सील कर दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त संदीप कुमार व इरशाद द्वारा वाई0पी0एस0 विहार फेस-3,वेलकम फार्म के पीछे लक्सर रोड, हरिद्वार  में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर जांच की गयी तथा पाया गया कि सम्बन्धित द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसे आज ध्वस्त करते हुये सील कर दिया गया है। प्रशासन की टेढ़ी नजर से भूमाफियाओं में खौफ का माहौल देखा गया!


जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।



समाचारों विज्ञापन हेतु संपर्क करें=9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!