एस डी एम की गाड़ी का भयानक एक्सिडेंट चालक की मौत! रिपोर्ट गुलफाम अली!

 



स. संपादक शिवाकांत पाठक!




 उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां लक्सर की उप जिला अधिकारी संगीता कनौजिया की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में एसडीएम की गाड़ी चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एसडीएम घटना के समय गाड़ी में मौजूद थी लक्सर से रुड़की की ओर जा रहे एक ट्रक( कंटेनर) ने एसडीएम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। चालक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उप जिला अधिकारी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9897145867,8630065119

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!