सावधान, कल हो सकती है बारिश ओला वृष्टि !
स. संपादक शिवाकांत पाठक!
देहरादून: सूरज की तपिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों में ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 13 अप्रैल के बाद राहत मिलने के आसार हैं। 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रह रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जिन जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के आसार हैं। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल है!
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ओलावृष्टि के बीच इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
समाचारों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें=9897145867



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें