नवरात्र के पहले दिन धर्म नगरी में आस्था का उमड़ा सैलाब। रिपोर्ट मुकेश राणा सह संपादक!

 





 यहां के देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ जुटी रही। दिन भी माता के मंदिर दुर्गा मां के जयकारों से गुंजायमान रहे।





शनिवार से नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्र पर्व को लेकर शहर के देवी मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 




देवी की मूर्तियों का श्रंगार किया गया है। वहीं मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लाइट्स एवं झालर से पूरे कैंपस में रोशनी देखते ही बन रही है। शनिवार को सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना के लिए लोगों को मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, शीतला माता मंदिर, दक्षिण काली मंदिर, काली मंदिर भीमगोडा एवं सुरेश्वरी देवी मंदिर की चौखट पर शीश नवाया। इस दौरान भक्तों ने माता से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।"




समाचारों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक=9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!