सामान दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त रुड़की से किया गिरफ्तार ! चम्बा ,,जनपद टिहरी!

 


संपादक शिवाकांत पाठक !



 दिनांक 15.05.2023 को उम्मेद सजवान सजवान ट्रेड्स चंबा द्वारा लिखित तहरीर बाबत खुद की दुकान के लिए सामान मांगने के नाम पर अभियुक्त मनीष शर्मा निवासी अज्ञात द्वारा धोखाधड़ी कर 2 लाख रुपए हड़पने के संबंध में थाना हाजा पर मु अ स 18/23 धारा 420, 406 भादवि पंजीकृत किया गया।

     श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना का अनावरण हेतु आदेशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी चंबा महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चम्बा एल एस बुटोला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

        पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनीष शर्मा जो की शातिर किस्म का अपराधी है एवम अपना लगातार पता बदल रहा था।  बैंक डिटेल, कॉल डिटेल एवम मुखबिर की सूचना पर आज दिनाक 05.08.2023 को अभियुक्त मनीष शर्मा पुत्र रामप्रसाद हाल निवासी रुड़की हरिद्वार को पुलिस टीम द्वारा उसके किराए के घर रुड़की से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से जानकारी करने पर पता चला है कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी मथुरा और अलीगढ़ में लोगों से धोखाधड़ी की है जिसमें इसके खिलाफ वहा पर भी अभियोग पंजीकृत है और जमानत में बाहर है, जिसकी जानकारी अलग से ली जाएगी। अभियुक्त को आज ही मा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम में एल एस बुटोला थानाध्यक्ष चम्बा

उप नि राम नरेश शर्मा

हेड कांस्टेबल कुलदीप , कांस्टेबल विमल शामिल रहे!


समाचारों हेतु सम्पर्क करें,,9897145867

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!