वाहन चोर गिरोह के लिए अभिशाप साबित हो रही है सिडकुल पुलिस दबोचे 3 सदस्य।

 


स सम्पादक शिवाकांत पाठक


रिपोर्ट शाहिद अहमद।




        

( वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए कप्तान के निर्देश पर जनपद में सक्रिय हैं कई टीमें )


वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इन अपराधों में लिप्त अभियुक्तों एवं गैंग को सलाखों के पीछे भेजने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद के सिटी एवं देहात क्षेत्र में विभिन्न टीमें सक्रिय रहकर इन वारदातों को कर रहे अभियुक्तों की टोह ले रही हैं।


निरंतर चल रहे प्रयास के तहत थाना सिड़कुल पुलिस ने चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित घटनास्थलों को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। फुटेज विश्लेषण एवं सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 03.01.2024 को मो0सा0 चोरी करने की फिराक में सिडकुल क्षेत्र ABB चौक से किर्वी चौक की ओर से आ रहे तीन संदिग्धों को चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया। 

अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ के पश्चात चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। बरामद कुल 06 मोटर साइकिलों में से अभियुक्तों ने 05 मोटर साइकिल सिड़कुल थाना क्षेत्र से ही चुराई गई थी। शेष 01 मोटर साइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।  पकडे गये युवक अपने शौक पूरे करने के लिये मोटर साइकिल चोरी किया करते थे।

 पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष

 सिडकुल मनोहर सिंह भण्डारी , उ0नि0 संदीप चौहान ,अ0उ0नि0सुभाष रावत 

,हे0का0 सुनील सैनी ,हे0का0 देवेन्द्र चौधरी , कांस्टेबल संदीप ,कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।


समाचारों एवम विज्ञापनों हेतु सम्पर्क करें व्हाट्स नंबर,,9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!