ब्रिटिश सरकार भी कांपती थी एक पत्रकार से,, जानते कौन,,?

 


स.संपादक शिवाकांत पाठक।




गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता जगत के ऐसे महान पुरोधा थे, जिनकी लेखनी से ब्रिटिश सरकार भयभीत रहती थी। उनके क्रांतिकारी लेखन के लिए उन्हें अंग्रेज सरकार द्वारा पांच बार सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा दी गई। उनकी कलम में ऐसी ताकत थी जिसने ब्रिटिश शासन की नींद हराम कर दी थी। जब उनकी कलम चलती थी तो ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिल जाती थी।


श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने  "प्रताप अखबार" छापना शुरू किया था तब उन्होंने अपनी नीतियों को कुछ इन शब्दों में ज़ाहिर किया था:


" किसी की प्रशंसा या अप्रशंसा, किसी की प्रसन्नता या अप्रसन्नता, किसी की घुड़की या धमकी हमें अपने सुमार्ग से विचलित न कर सकेगी. सत्य और न्याय हमारे भीतरी पथ प्रदर्शक होंगे। सांप्रदायिक और व्यक्तिगत झगड़ों से ‘प्रताप’ सदा अलग रहने की कोशिश करेगा. प्रताप अखबार जन्म किसी विशेष सभा, संस्था, व्यक्ति या मत के पालन-पोषण, रक्षण या विरोध के लिए नहीं हुआ है, किन्तु उसका मत स्वातंत्र्य विचार और उसका धर्म सत्य होगा।हम न्याय में राजा और प्रजा दोनों का साथ देंगे,,

वास्तव में पत्रकारिता का अस्तित्व कायम रखने वाले अब नहीं रहे,, क्यों कि विकाश की आंधियों ने वास्तविकता का विलुप्तीकरण कर दिया,,पत्रकारिता पहले राष्ट्र और समाज के लिए एक बलिदान के रुप में पत्रकार के अंदर समाहित था,, लेकिन आज अपनी असीमित जरूरतों को पूरा करने का उद्देश्य साबित हो रही है पत्रकारिता,,


दिनों दिन हम और हमारा देश तरक्की कर रहा हम सभी ऐसा अनुभव करते हैं क्यों कि अब हम गाय भैंस नहीं पालते लेकिन हमको घर पर ही दूध उपलब्ध हो जाता है,, अब हमको लम्बी दूरी तय करने हेतु पैदल नहीं चलना पड़ता क्योंकि अब बहुत से संसाधन हैं,,लेकिन शायद हम भूल रहे हैं कि इन सब बातों के साथ साथ ,, बेईमानी, चालाकी, अशिष्टता, संस्कारहीनता,, मिलावट खोरी, नशा खोरी, अवैध कारोबार साथ ही प्रमुख रुप से सुरसा की तरह मुंह फैलाए भ्रष्टाचार,, आदि में अब हम किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं,, जबकि पहले बहुत पीछे थे,,

आपने सुना होगा कि यदि एक पहरेदार या चौकीदार जो रात्रि में आपके घरों की मुहल्लों की या फिर सरहदों की रखवाली करता है वह यदि सो जाए ,, तो फिर परिणाम क्या होगा,,? 


हम मानते हैं कि सभी सो रहे हैं लेकिन,, सजग प्रहरी की भूमिका भी सोचनीय पहलू है,, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!