मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक! देहरादून! स. संपादक शिवाकांत पाठक!

 



प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष  में विभागीय समीक्षा बैठक की। 

मंत्री सुबोध उनियाल ने उघान एवं कृषि विभाग को अधिक उत्पादक बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण पर बल दिया जाये एव विभाग का डिजिटल रूप देते हुए निष्क्रिय पडी वेबसाइट को अपडेट किया जाये। बेवासाईट में ऐसे वीडियो अपलोड किये जायेंगे, जिससे किसान योजनाओं को सरलता से समझ सकें। इसका उददेश्य सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से कृषकों तक पहुचाना है और विभागीय गतिविधियों की माॅनिटरिंग करनी है। आधुनिकी करण के अन्तर्गत न्याय पंचायत से लेकर जनपद मुख्यालय के विभागीय गतिविधियों पर निगरानी रखी जायेगी। 

बैठक में प्रदेश में नगदी फसल के रूप में किवी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि किवी क्रान्ति के लिए कार्य योजना बना ली जाय। किवी उत्पादन में अग्रणी राज्य अरूणाचल प्रदेश और नार्बाड के साथ समन्वय करके यह कार्य योजना बनाई जायेगी। इस सम्बन्ध में जल्द ही अरूणाचल प्रदेश के मंत्री और नार्बाड के साथ बैठक की जायेगी।  बैठक में कृषि और उघान के विकास के लिए अवस्थापन विकास पर बल दिया गया। इन सभी गतिविधियों से कृषकों के उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी और नये निवेशक निवेश के प्रति आकर्षित होंगे। 


इस अवसर पर अपर सचिव राम बिलास यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!