जो रहते हैं सदा दिल में वही सपनों में आते हैं,,,,,



 अब तो कुछ लोग मन की बात को सबसे छुपाते हैं!


जुबां से कह नहीं पाते नयन कह साफ जाते हैं !!


मिलन होता है बहुतों से मगर कुछ याद रहते हैं!


जो रहते हैं सदा दिल में वही सपनों में आते हैं !!


बुरे ही हों मगर अपने ही सबके मन को भाते हैं!


तभी तो लोग टूटी झोपडी को भी सजाते हैं!!


बने हैं जो भी रिश्ते प्रेम से बस सींचते रहिए !


कठिन मौकों पे वो रिश्ते हमेशा काम आते हैं!!


भरोसा उन सभी पर करना खुद के साथ धोखा है!


जो अक्सर आपसी बातों को बढ़ चढ़ कर बताते हैं!!


हमेशा सोचना हर काम के पहले जरूरी है !


किए जो कारनामें उनका फल सब लोग पाते हैं!!


भयानक रास्तों में छोड़ कर जो लौट जाते हैं !


वो सारे दोस्त जीवन भर हमेशा याद आते हैं!!


मिला है जिनको भी जो कुछ वो उनको अपनी मेहनत है!


जो हरपल देखते सपने कभी कुछ भी न पाते हैं !!


जहां भी अंधकारों के अंधेरे खत्म होते हैं!


वहीं पर कामयाबी के सुनहरे दिन दिखाते हैं!!



हमेशा एक जैसे दिन नहीं देखे कभी मैंने !


जहां आखों में आंसू थे वही अब खिलखिलाते हैं !!




रचना


संपादक शिवाकांत पाठक


हरिद्वार उत्तराखंड 


संपर्क सूत्र📞9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!