पर्यावरण मित्रो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न! हरीद्वार!

 



 शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!



रिपोर्ट मुकेश राणा,,,,नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए नगर पालिका परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ग्लोबल इंटरफेथ-वाश एलायंस एवं नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में पर्यावरण मित्रों को क्षेत्र की स्वच्छता के साथ-साथ अपनी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।

  विश्व शौचालय महाविद्यालय ऋषिकेश एवं ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलांयस के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र ना सिर्फ नगर पालिका में वरन पूरे देश की उन्नति व प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि दैनिक दिनचर्या में पूरे क्षेत्र की साफ सफाई कर यह राष्ट्र सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र व समाज की की गयी सेवाएं ना सिर्फ उल्लेखनीय हैं बल्कि प्रशंसनीय भी हैं।

वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज (W.T.C) व रेकिट के देश के विकास ढांचे के भीतर वैश्विक स्तर पर मूल्यवान मानवाधिकारों के साथ-साथ सर्वोत्तम सिद्धांतों और मानको के अनुरूप लचीला, स्वस्थ और समावेशी समाज बनाने के प्रयास को राजीव शर्मा ने क्रांतिकारी बताया।

  सभी पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण के साथ ही बहुउपयोगी बैग, वाटर बॉटल, दस्ताने ,जैकेट आदि बहुत उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान की गयी।

विज्ञापन







समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!