नवोदय नगर में होगा भरपूर विकास नहीं तोड़ेंगे आप सभी का विस्वास ! राजीव शर्मा (अध्यक्ष नगर पालिका )

 


शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!


(तमाम विकास कार्य मैंने सोच रखे हैं जो अभी बाकी हैं ,, राजीव शर्मा )




शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 के ग्रीन एन्क्लेव, शिवालिक गंगा विहार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ज्ञान लोक कलोनी, शिखर एन्क्लेव व  श्री राम कालोनी में सड़क,  पुलिया व नाली निर्माण कार्यों  का लोकार्पण कर ,क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।




  इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया। लोकार्पण के अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा उन्होंने कहा कि सड़कों व नालीयों का निर्माण कार्य होने से बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। राजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के हर कोने के विकास की चिंता है इन दोनों के मार्गदर्शन व इच्छाशक्ति के चलते ही यहां भी प्रत्येक कॉलोनी व क्षेत्र में सभी विकास का


कार्य कराए जा रहें। 


उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, पुलिया निर्माण के कार्य गतिमान है शीघ्र ही नवोदय नगर में और भी अनेक विकास के कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे। 




इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, दीपक नौटियाल, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रोतेला, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चौहान, मनोज शुक्ला, मनीष चौहान, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, मदनेश मिश्रा,शैलेश सिंह, राजेश यादव, शिव शंकर मिश्रा, संजीव यादव, कुलदीप यादव, मनीष पारिया, आशाराम, सत्येंद्र रावत, नितेश कुमार, कुंदन सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, राकेश मंजेरा, जीवन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, सुदामा प्रसाद, जितेंद्र सिंह, विनेश, ऋषि लाल गौड़, किशोर सत्यवली, एसपी सिंह, राजेश सिंह, देव सिंह रावत,  रवि द्विवेदी, रणवीर चौधरी, रजनीश, दूजेश ओझा, कामेंद्र, गिरीश जोशी, दीपा जोशी, बागेश्वरी, दुर्गेश यादव, कमलेश यादव, अंकुश मलिक, आर्यन शर्मा,मनोज नौटियाल, सिताब भंडारी, दिनेश बिष्ट, विरेंद्र रावत, कुलदीप, पंकज कुकरेती ,पपेंद्र मैथाणी ,संजय नेगी ,लखपत राणा ,सूरज राणा, संतोष राणा ,कुंवर सिंह ,धूम सिंह नेगी ,पंकज शर्मा ,दीपा जोशी, दुर्गेश्वरी देवी ,देवेंद्र कंडारी, सतीश शर्मा, पंकज शर्मा,सचिन त्यागी , सुरेंद्र नगर ,गणेश पोखरियाल, हेमंत सिंह ,कृष्ण कुमार मावी, गौरव सक्सेना ,अरविंद शर्मा, महेंन कोशिक, जगराम सिंह, अनिल शर्मा व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


विज्ञापन









समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें,9897145867

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!