ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावलियों हेतु करें आवेदन! जिला अधिकारी हरीद्वार!

 


दिनांक: 19 मार्च, .2022

रिपोर्ट मुकेश राणा!

स. संपादक शिवाकांत पाठक उत्तराखंड !

हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0), श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्र संख्या-1022 दिनांक    15 मार्च, 2022 द्वारा प्राप्त विज्ञप्ति संख्या-1021 दिनांक 15 मार्च, 2022 द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन शीघ्र कराये जाने प्रस्तावित है। 

अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्ति उ0प्र0 पंचायतराज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) पूरक उपबन्ध आदेश, 1999 (उत्तराखण्ड में यथा प्रवृत्त) के प्राविधानों के अन्तर्गत अपना नाम संबधित ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु संबंधित विकास खण्ड के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी को निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

         


                  


समाचारों व विज्ञापनों हेतु संपर्क करें 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!