धामी जी रेस में सबसे आगे ,22 को शपथ ग्रहण?



रिपोर्ट मुकेश राणा!


स. संपादक शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!


 उत्तराखंड में प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा अभी तक राज्य के नए मुखिया का नाम तय नहीं कर पाई है. अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. 19 तारीख को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक होने वाली है. इसमें सीएम का चयन कर लिया जाएगा, इसके बाद 20 तारीख को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. 22 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा.

अभी तक पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह और अनिल बलूनी के नाम को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सीएम के चेहरे को लेकर चौंका सकते हैं. केंद्र की कई योजनाएं उत्तराखंड में चल रही हैं. ऐसे में पीएम मोदी चाहेंगे कि उन्हें सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए. इसलिए नए सीएम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके अलावा नई कैबिनेट भी पूरी तरह बदली हुई होगी. पूर्व के कई मंत्रियों को इस बार कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है. माना जा रहा है कि गुजरा की तर्ज पर युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी.






समाचारों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!