दिल्ली के जंतर मंतर में किसान विरोधी नीतियों का होगा विरोध! रिजवान खान (संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस कमेटी )
स. संपादक शिवाकांत पाठक !
उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रदेश/ मंडल/ जिला / विधानसभा /ब्लाक स्तर के पदाधिकारी गणों को सादर सूचित किया जाता है कि केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के संबंध में विरोध स्वरूप देश भर की जनता को केंद्र सरकार की नीतियों को अवगत कराने हेतु 9 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे दिल्ली में जंतर मंतर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक श्री सुखपाल सिंह खैरा जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री माननीय श्री सुशील राठी जी भी उत्तराखंड किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कांग्रेश जनों को साथियों सहित लेकर प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक श्री सुखपाल सिंह खैरा जी एवं उत्तराखंड किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील राठी जी के निर्देशानुसार उत्तराखंड किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गणों को उपरोक्त कार्यक्रम में भागीदारी करना अति आवश्यक है l
Comments
Post a Comment