बीते पल तुम कब आओगे,,,,?,,,

 




बीते पल तुम कब आओगे ,,,,?



 जीवन के बीते लम्हों में जब तुम पीछे जाओगे !


नम होंगी आंखे फिर भी तुम मन ही मन मुस्काओगे !!


बीत गए वो दिन जब  हम तुम साथ रहा करते थे !


अपने दर्दों का हम दोनों जिक्र नहीं करते थे!!


फिर से वही आइना हमको जब तुम दिखलाओगे ,,,



बीते पल तुम कब आओगे,,,?



सिर्फ समय,, तेरी ,,खातिर  मैं स्वप्न सजाया करता था!


कभी कभी झूठे जीवन में खुद खो जाया करता था!!


खुद को मिटा दिया था मैंने केवल तुझे सजाने को !



छोड़ चला बीता कल मुझको दुनियां के दिखलाने को!!


छोड़ गए यदि हमें अकेला ,, कभी नहीं पाओगे !


बीते पल तुम कब आओगे,,,


बीते पल तुम कब आओगे,,,



रचना 


 स. संपादक शिवाकांत पाठक


वी एस इन्डिया न्यूज चैनल दैनिक एवं साप्ताहिक विचार सूचक समाचार पत्र सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परिवार 



अपने या बच्चों के डांस वीडियो,,लेख, कविता, गीत, समस्या , हमको अवश्य भेजें 

संपर्क सूत्र📞 9897145867



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!