प्रभा शंकर मिश्रा ने शुरू किया ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान! हरिद्वार!

 



संपादक शिवाकांत पाठक!


(शराब माफियाओं एवम् तस्करों में मचा हड़कंप)


जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा द्वारा हरीद्वार का चार्ज पुन: संभालते ही कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है उनकी  अगुवाई में टीमें लगातार छापामारी में जुटी है .  बहादराबाद और लक्सर क्षेत्र में खेतों में अभियान चलाकर कई शराब की भट्ठियां ध्वस्त करते हुए कई हजार कुंतल लहन नष्ट किया गया , हालांकि इस दौरान कोई तस्कर टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका क्यों कि गाड़ी की आवाज की भनक लगते ही तस्कर भाग जाते हैं. जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र के अहमदपुर ग्रंट के खेतों में कई शराब की भट्ठियां नष्ट की गई . कई हजार कुंतल लहन भी नष्ट किया गया है . बताया कि कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका , खेतों का फायदा उठाकर  आरोपी टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए . जिसकी तलाश की जा रही है . लक्सर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए कई भट्ठियां तोड़ी गई है और मौके पर मिले लहन को भी नष्ट किया गया है !


विज्ञापन







समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!