रावण को वास्तव में जला कर खाक कर दिया राजीव शर्मा अध्यक्ष ने नवोदय नगर में !
संपादक शिवाकांत पाठक!
( रावण वध पर सभी जगह राम की तरह उपस्तिथि रहे राजीव शर्मा )
( नवोदय नगर के रावण को वास्तव में जला कर खाक कर दिया राजीव शर्मा ने )
शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में नवोदय नगर, बी.एच.ई.एल. से.-1,से.- 2,से.-3,से.-4 रामलीला आयोजकों के द्वारा आयोजित विजयदशमी के कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने विजयदशमी की सभी को बधाई देते हुए कहा कि दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी यानी दशहरा देशभर में मनाया जाता है।भगवान राम ने लंका नरेश रावण से लंबा युद्ध किया था और विजयदशमी के दिन रावण का वध करके विजय हासिल की थी। इसी की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।इस दिन अपराजिता पूजा और शमी पूजन,स्त्र और शस्त्र विशेष रूप से किया जाता है। इसी काल में हाथी, घोड़े, अस्त्र और शस्त्र की पूजा की जाती है।इस दिन बिना मुहूर्त देखें कोई भी नया कार्य प्रारंभ किया जा सकता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य आरंभ किया जाता है, उस कार्य में श्रेष्ठ विजय हासिल होती है। इस अवसर पर सभी श्री रामलीला समितियों के पदाधिकारी, सदस्य व कलाकार, सभासद पंकज चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, आशीष रस्तोगी, वेदान्त चौहान, विशाल सिंह, संचित डागर व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 9897145867






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें