अवैध शराब तस्करी में धरम नगरी बनी एक अनूठी पहचान! हरिद्वार!

 





 रिपोर्ट मुकेश राणा उत्तराखंड,,जिला पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी धड़ल्ले से शराब की सप्लाई उनके बीच पहुंचाने में जुटे हैं. रविवार रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा बाइक पर ले जाई जा रही शराब को पकड़ा. पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही चुनाव प्रत्याशी के समर्थकों ने मौके पर पहुंच बाइक को छुड़ा लिया और फरार हो गए. अब बहादराबाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

बता दें कि हाल ही में पथरी थाना क्षेत्र में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी पति द्वारा पिलाई गई जहरीली शराब पीने से करीब दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इसमें पुलिस ने हजारों लीटर कच्ची व भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भी बरामद की है. 


समाचारों के लिए संपर्क करें 9897145867




 पंचायत चुनाव में धड़ल्ले से हो रही शराब की सप्लाईबताया जा रहा है कि इस बाइक सवार युवक की बाइक पर पीछे एक सफेद कट्टे में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थी. लोगों ने इसे जैसे ही रोका तो इसने अपने साथियों को फोन कर दिया. इससे पहले लोग पुलिस को मौके पर बुला पाते मौके पर पहुंचे एक प्रत्याशी समर्थकों ने दबंगई दिखाते हुए बाइक को मौके से छुड़ा लिया और उसे साथ लेकर फरार हो गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़ी शराब की वीडियो बनाकर बहादराबाद थाना पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त हुई वीडियो के आधार पर बाइक चला रहे युवक का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!