श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन गंगा में किया तो लिखेगा मुकदमा ! विनय शंकर पांडेय (जिलाधिकारी) हरिद्वार !

 



संपादक शिवाकांत पाठक !




(मां गंगा की स्वक्षता को लेकर गंभीर हुए जिलाधिकारी हरिद्वार )


 जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश कि किसी भी नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी तथा अगर कहीं पर इसका उल्लंघन होता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, के क्रम में कतिपय समाचार पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि कुछ लोग गंगा में नियमों का उल्लंघन करते हुये प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा को गंगा में, नियमों का उल्लंघन करते हुये, प्रतिमा विसर्जित करने वालों के विरूद्ध, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये, जिस पर एसडीएम ने सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।




समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 📲9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!