कल सोमवती अमावस्या के लिए डी एम के निर्देश!


मोहसिन अली जिला ब्यूरो चीफ!


14 दिसंबर को सोमवती अमावस्या के स्नान पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं रहेगी। साथ ही प्रशासन ने यह भी गाइडलाइन जारी की है कि कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के रिस्क जोन से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार में आने की अनुमति नहीं मिलेगी।


जिला अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि शनिवार रात प्रशासन ने बैठक में यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हरिद्वार जिला प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रलय की जारी गाइडलाइन का पालन करेगा पर किसी को भी इसके उल्लंघन की अनुमति नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या के स्नान पर कोई रोक नहीं लगाई है पर स्नान घाटों पर भीड़ एकत्र होने नहीं दी जाएगी और सभी को कोविड-19 के अनुसार ही स्नान की अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी सहित सभी स्नान घाटों मठ मंदिरों और आश्रमों पर भी यह गाइडलाइन लागू रहेगी। बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच सीमा पर ही की जाएगी और कोविड-19 के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!