दृढ संकल्प का अर्थ है मर जाएंगे , मिट जाएंगे, लेकिन करके ही छोडेगें !मनोज श्रीवास्तव सहायक सूचना निदेशक !


स. संपादक शिवाकांत पाठक!


एक ही लगन में, एक ही संकल्प में बैठना अर्थात दृढ संकल्प कर लेना है। इसके लिए अपने लगन में अग्नि को महसूस करना होगा। अपने लगन में अग्नि को पैदा करने की युक्ति की तिली से अग्नि को जला कर रखना है। लगन के अग्नि की तीली है, दृढ संकल्प करना। 


दृढ संकल्प का अर्थ है मर जायेगंे, मिट जायेगंे लेकिन करके ही छोडेगें। करना तो चाहिए, होना तो चाहिए, कर ही रहे है, हो ही जायेगा, यह हम बोलते रहते है। ऐसा सोचना और बोलना एक बुछी हुई तीली के समान बनना है। इस कारण हम बार-बार मेहनत भी करते है और समय भी देते है फिर भी लगन की अग्नि प्रज्वलित नही होती है। क्योकि संकल्प रूपी बीज और दृढता रूपी जल  का अभाव होता है। इस कारण हम जो फल की आशा रखते है वह पूर्ण नही होता है अथवा मेहनत अधिक और प्राप्ति कम होती है। सामान्य भाषा में इसे कहते है हम करते तो है लेकिन हमें मिलता नही है। 


लगन की अग्नि होने से हम असम्भव को भी संभव बना सकते है। जिस कार्य को दुनिया असम्भव मानती है उस कार्य को हम एक सेकेण्ड में करके दिखा सकते है, इसका आधार हमारा दृढ संकल्प है। वर्तमान समय तेजी का समय है, जिसमें प्रति सेकेण्ड गति की रफतार अधिक होनी चाहिए। यदि समय और स्वंय दोनो की रफतार एक समान होगी तभी हम फास्ट रहकर फस्र्ट आ सकते है। इसके लिए हमें सर्व शक्तियों को अपने अधिकार में रखना होगा। 


सर्व शाक्तियाॅ सर्व शाक्तिमान के पास होती है। इसलिए हमें सर्व शाक्तिमान के गुणों को धारण करना होगा। अर्थात जो समीप होते है वही समान बनते है। तन से दूर रहने वाले भी मन से नजदीक रहते है। हम प्रकृति को दासी बनकर सदा के लिए अपनी उदासी दूर कर सकते है!

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!