अब 15 दिनों तक के युद्ध के लिए सेना गोला बारूद का कर सकेगी स्टॉक!


मोहसिन अली !



भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव जारी है। इसी बीच भारत ने सुरक्षा बलों को 15 दिनों के गहन युद्ध के लिए हथियारों और गोला-बारूद को स्टॉक (भंडार) करने के लिए अधिकृत करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।




माना जा रहा है कि सुरक्षा बल पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तकरार के मद्देनजर बढ़ाई गई भंडारण आवश्यकताओं और आपातकालीन वित्तीय शक्तियों का उपयोग करते हुए स्थानीय और विदेशी स्रोतों से उपकरण और गोला-बारूद के अधिग्रहण के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च कर सकेंगे।

पहले सुरक्षाबल केवल 10 दिनों के लिए हथियार और गोला-बारूद का भंडारण कर सकते थे। अब इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया गया है ताकि उन्हें चीन और पाकिस्तान के साथ होने वाले 'टू-फ्रंट वॉर' के लिए तैयार किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि टैंक और तोपखाने के लिए बड़ी संख्या में मिसाइलों और गोला-बारूद को संतोषजनक मात्रा में जमीन से लड़ने वाले सैनिकों के लिए इकट्ठा कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!