ढाई साल की बच्ची का शव मिला गन्ने के खेत में ! सिडकुल हरिद्वार!

 



संपादक शिवाकांत पाठक !



रिपोर्ट मुकेश राणा उत्तराखंड,,उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां गन्ने के खेत में ढाई साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया बच्ची का गला रेत कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से पुलिस को मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियां, जूते औ खून से लथपथ एक टी-शर्ट बरामद हुई हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुचीं है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक किसान अपने खेत खाला टिहरा में बाजरा काटने गया। गन्ने के खेत में अंदर घुसा तो देखा कि वहां पर करीब ढाई साल की बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। सूचना सिडकुल पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से बच्ची की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है ।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार रावत ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और बताया   कि जिस किसान के खेत में बच्चे का शव मिला है। उसके सामने सोमवार को आरोपी को देखा गया है। उसका स्केच बनवाया जा रहा है। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार उनियाल भी मौके पर थे।



समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!